एसआईआर और कथित “वोट चोरी” के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच भाजपा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के दावों के विपरीत 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए नहीं गए हैं।
मतदाता सूची के मसौदे में उन्हें मृत, अनुपस्थित, स्थानांतरित या डुप्लीकेट जैसी श्रेणी में चिह्नित किया गया है।
सत्ताधारी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि दावों, आपत्तियों और अपीलों के बाद इस पर “अंतिम कार्रवाई” की जाएगी।
भाजपा ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े दावों और तथ्यों विस्तृत विश्लेषण साझा किया और कांग्रेस पर एसआईआर के खिलाफ “डर फैलाने वाला अभियान” चलाने का आरोप लगाया।
विपक्ष के एक और दावे को खारिज करते हुए भाजपा ने कहा कि फार्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया था। मतदाताओं की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त घोषणा-पत्र जोड़ा गया था।
मतदाता सूची विकेंद्रीकृत बनी हुई है और राज्य चुनाव तंत्र के पास कानूनी अधिकार हैं। जून 2025 से अब तक कुल 2.37 करोड़ नए युवा मतदाता जोड़े गए हैं।