भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी को पीएम बनाने की चर्चा सिर्फ राजनीतिक शोर…

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56 वीं जन्मतिथि पर भाजपा ने उन पर फब्ती कसी है। कहा, राहुल गांधी को भविष्य के प्रधानमंत्री के रूप में पेश किए जाने की कोशिश पर कहा कि नेहरू-गांधी परिवार की विरासत वाली बात बहुत पुरानी हो चुकी है, उसे अब भूल जाना चाहिए।

यह बात भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में कही है। त्रिवेदी ने कहा, राहुल गांधी की छवि सुधारने की कोशिश कई बार हुई लेकिन जन समर्थन हासिल करने के सारे प्रयास विफल रहे।

सार्वजनिक जीवन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी जमीन पर गंभीरता से कार्य करने और चुनौतियों का सामना करने की जगह ओछी और शरारतपूर्ण हरकतों में लगे हुए हैं।

प्रवक्ता ने कहा, कांग्रेस में राजीव गांधी के बाद नेहरू-गांधी परिवार का कोई भी सदस्य प्रधानमंत्री नहीं बना, वह 37 वर्ष पुरानी बात हो गई है।

इसलिए अब राहुल गांधी को लेकर कोई संभावना जताना उचित नहीं है। कांग्रेस का यह दावा कि मोदी सरकार एक वर्ष में गिरने वाली है, हास्यास्पद है।

युवक कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी की जन्मतिथि पर उनकी तुलना महर्षि परशुराम से करने पर तीखी आपत्ति जताते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, यह लोगों के विवेक पर छोड़ देना चाहिए कि वे राहुल गांधी को क्या मानते हैं और किस तरह से स्वीकार करते हैं। महापुरुषों का नाम लेकर अनावश्यक विवाद की स्थिति नहीं बनानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *