तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सियासी गतिरोध के बीच बीजेपी की तमिलनाडु इकाई की उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने TVK प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का समर्थन किया है। विधानसभा चुनाव में बहुमत से 5 सीटें पीछे रहने के बावजूद विजय सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे हैं।
खुशबू सुंदर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, ‘तमिलनाडु की एक नागरिक के तौर पर मेरा मानना है कि जब लोगों ने अपने मुख्यमंत्री को चुन लिया है, तो उन्हें ही नेतृत्व करना चाहिए।’
सरकार गठन में फंसा पेच
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, जिसके चलते राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन गई है। TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से 5 सीटें पीछे रह गई।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय को दो दिनों में दो बार बुलाया और उनसे सहयोगी दलों तथा समर्थक विधायकों के समर्थन पत्र पेश करने को कहा। राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए कार्यकारी बहुमत साबित करने की शर्त रखी है।