‘BJP की सरकार आने वाली है, जो अफसरों को नहीं बख्शेगी…’ सहरसा में आईपी गुप्ता ने भ्रष्ट अधिकारियों को दी चेतावनी…

बुधवार को जिला परिषद स्थित पूजा रिसोर्ट में सहरसा के विधायक ई. इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता का महागठबंधन कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया।

विधायक का अभिनंदन 18 वीं विधानसभा के प्रथम सत्र में सर्वाधिक जनहित का मुद्दा उठाने के लिए किया गया। राजद जिलाध्यक्ष मु. ताहिर की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरूआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सहरसा को गेटवे ऑफ बिहार बनाने का जो संकल्प है, उसकी शुरूआत हो चुकी है। सदन में मैंने पूरे बिहार में सबसे ज्यादा जनहित के मुद्दों को उठाने का काम किया।

सारे अफसर अब दिल्ली भागेंगे

उन्होंने कहा कि आप सभी धैर्य रखें। आपके लिए हर वह काम करूंगा ,जिसके लिए आप ने मुझे आशीर्वाद देकर सदन भेजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आ रही है, जो अफसर 20 साल तक माल कमाया है, वे सारे अफसर अब दिल्ली भागने की तैयारी में है। भाजपा के डर से वह अब दिल्ली भागेंगे।

विधायक ने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकना मेरी प्राथमिकता है। थाना में प्रखंड- अंचल कार्यालय में अभियंता को किसी कार्यालय के अधिकारी को रिश्वत नहीं लेने दूंगा।

उन्होंने कहा कि जब से आप सभी ने हमें सदन भेजा तक से अबतक सहरसा के 1500 से अधिक मरीजों को पटना एवं दिल्ली में बेड दिला चुका हूं।

विधायक प्रतिनिधियों से कराया परिचय

अभिनंदन समारोह में विधायक ने सभी विधायक प्रतिनिधियों को सामने लाकर परिचय कराया। उन्होंने कहा कि किसी को कोई समस्या हो इन सब से मिलकर या फोन से बताएं। इस कार्यक्रम में कुमार हीरा प्रभाकर ने कांग्रेस छोड़कर आईआईपी की सदस्यता ली।

इस मौके पर सीपीआई राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण, राजद प्रदेश महासचिव जिप उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, धनिकलाल मुखिया, राजद नेता रंजीत यादव, आईआईपी जिला अध्यक्ष विद्या शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. धनोज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष टुनटुन शर्मा, गोविंद दास, माकपा नेता रंधीर यादव, भाकपा माले नेता कुंदन यादव, कांग्रेस के आशीष कुमार, राजद जिला युवा अध्यक्ष भरत यादव, सीताराम दास, अवधेश यादव, राजद नेता सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *