52-सप्ताह के हाई से गिरे लार्ज कैप के 10 ‘बादशाह’, टाटा ग्रुप का यह शेयर सबसे ज्यादा टूटा! क्या अब है निवेश का मौका?…

किसी भी शेयर के लिए 52 हफ्तों का टॉप/हाई या बॉटम/लो बहुत अहम होता है। 52 हफ्तों का हाई या लो किसी शेयर के लिए इसलिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह शेयर की कीमत की दिशा और गति को दर्शाता है। यह निवेशकों को शेयर की मौजूदा कीमत की तुलना में इसके पिछले प्रदर्शन को समझने में मदद करता है।

हाई और लो लेवल पर शेयर की कीमत का व्यवहार निवेशकों के लिए खरीदने या बेचने के संकेत दे सकता है, जिससे वे अपने निवेश निर्णय ले सकते हैं।

52 हफ्तों के हाई से दूर हो तो बेहतर

एक अच्छा स्टॉक जो अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहा है, अक्सर वैल्यू आधारित खरीदारी का एक अवसर होता, जिससे संकेत मिलता है कि यह लो वैल्यू पर है या बाजार में अस्थायी रूप से इसकी मांग कम है।

हालांकि किसी कंपनी के शेयर का अपने 52 हफ्तों के टॉप से ज्यादा दूर होना, उसके फंडामेंटल्स, जैसे कि घटते मुनाफे, निगेटिव सेक्टोरल सेंटीमेंट या कमजोर गाइडेंस का भी संकेत हो सकता है। इसलिए गिरावट के कारणों का विश्लेषण करना आवश्यक है।

ये 10 लार्ज कैप शेयर हैं 52 हफ्तों के हाई से सबसे ज्यादा दूर

क्रम संख्याशेयर का नामक्लोजिंग प्राइस (18 मार्च, NSE)52 हफ्तों के टॉप से कितना प्रतिशत दूर
1 .ट्रेंट लिमिटेड3,640.9071.96
2 .डीएलएफ लिमिटेड563.157.49
3 .टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड2,440.8052
4 .इटरनल लिमिटेड242.5451.91
5 .भारतीय रेलवे वित्त निगम लिमिटेड98.2551.6
6 .बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड9,859.0049.74
7 .एलटीआईमाइंडट्री लिमिटेड4,298.8049.56
8 .आईटीसी लिमिटेड304.0546.09
9 .हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड1,990.4045.2
10 .इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड4,360.6042.93

52 हफ्तों के करीब शेयर हो तो क्या करें

52-सप्ताह के हाई लेवल के करीब स्टॉक खरीदना मोमेंटम निवेशकों के लिए एक कारगर रणनीति हो सकती है, जो अक्सर कंपनी के मजबूत प्रदर्शन और आगे बढ़ने की संभावना का संकेत होता है। हालांकि, इसमें हाई वैल्यूएशन या अस्थायी हाई लेवल पर खरीदारी का जोखिम होता है।

इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह कोई वास्तविक उछाल नहीं है, कंपनी की इनकम, ट्रेडिंग वॉल्यूम और मार्केट सेंटीमेंट का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *