कर्नाटक: श्रृंगेरी सीट पर पुनर्गणना के बाद भाजपा उम्मीदवार घोषित विजेता, हार के मुंह से छीनी जीत…

कर्नाटक के श्रृंगेरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार डीएन जीवराज को डाक मतपत्रों की दोबारा गिनती के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधायक निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

जीवराज 2023 के चुनाव में हार गए थे। हाई कोर्ट के आदेशानुसार डाक मतपत्रों के पुनर्सत्यापन और पुनर्गणना के बाद यह घोषणा की गई।

डाक मतपत्रों के पुनर्सत्यापन और पुनर्गणना से पता चला कि कांग्रेस उम्मीदवार टीडी राजे गौड़ा के लिए डाले गए वोटों में 255 की कमी आई है। गौड़ा मई 2023 से अब तक विधायक थे। जीवराज के निर्वाचित घोषित होने के बाद राजे गौड़ा विधायक नहीं रहेंगे।

राजे गौड़ा की जीत को चुनौती देने वाली जीवराज की याचिका पर कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को पुनर्सत्यापन और मतगणना हुई जो आधी रात तक जारी रही। राजे गौड़ा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में श्रृंगेरी से 201 वोटों से जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *