इजरायली नागरिकों की हत्या के दोषी फलस्तीनियों को होगी मौत की सजा, संसद में विधेयक पारित…

 इजरायल की संसद ने सोमवार को एक ऐसा प्रस्ताव पारित किया, जिसमें इजरायली नागरिकों की हत्या के दोषी फलस्तीनियों को मौत की सजा देने का प्रविधान है।

संसद में इस विधेयक का पारित होना अति दक्षिणपंथी दलों की बड़ी जीत माना जा रहा है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस विधेयक के पक्ष में मतदान किया।

पारित विधेयक में इजरायली न्यायालयों को अधिकार दिया गया है कि वे इजरायल के नागरिक फलस्तीनियों को हत्या के मामलों में मृत्युदंड या उम्रकैद की सजा दे सकेंगे।

वेस्ट बैंक में छह फलस्तीनी मारे गए

वहीं, एक अन्य घटनाक्रम में इजरायली सैनिकों की फायरिंग में गाजा और वेस्ट बैंक में छह फलस्तीनी मारे गए। मारे गए लोगों में तीन गाजा के और तीन वेस्ट बैंक के हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *