Bihar Board 2026 Toppers List: रिजल्ट के साथ जारी होगी टॉपर्स लिस्ट, टॉप छात्रों को मिलेंगे 2 लाख रुपये तक के पुरस्कार…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से 12th (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर जारी कर दिया जायेगा।

Bihar Board 12th Result 2026 प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की उपस्थिति में जारी होगा। परिणाम की घोषणा के साथ ही शिक्षा मंत्री की ओर से टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी।

टॉपर्स लिस्ट आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स स्ट्रीम की अलग-अलग जारी होगा। छात्र यहां से राज्य में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट चेक कर सकेंगे।

टॉपर्स को किया जायेगा सम्मानित

बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को मेधा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। बता दें, हर साल मेधा दिवस 03 दिसंबर को मनाया जाता है।

इस दिन छात्रों को वित्तीय प्रोत्साहन राशि और अन्य शैक्षणिक संसाधन प्रदान किए जाएंगे। बिहार बोर्ड की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 02 लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये की पुरस्कार धनराशि प्रदान की जाएगी।

रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट interbiharboard.com एवं bsebexam.com पर नतीजे चेक कर सकेंगे। नतीजे जारी होने के बाद छात्र केवल 4 स्टेप्स में अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं और साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपको रोल नंबर एवं रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा।
  4. इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *