AI की बड़ी कामयाबी: DNA डेटाबेस के विश्लेषण से क्लॉड ने खोजा असामान्य एंजाइम सिस्टम, वैज्ञानिक भी हैरान…

अमेरिका की AI सुरक्षा और अनुसंधान कंपनी एंथ्रोपिक ने एक बड़ी वैज्ञानिक सफलता का दावा किया है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसके क्लाउड मॉडल ने एक नए एंजाइम सिस्टम की खोज में मदद की है। इस सिस्टम की खासियतें जीन एडिटिंग टेक्नोलॉजी के CRISPR के मैकेनिज्म जैसी हैं। यह AI स्टार्टअप की बायोलॉजी रिसर्च कोशिशों का पहला नतीजा है।

रिसर्च दायरे को बढ़ा रहा है एन्थ्रोपिक

यह खोज रॉयटर्स की उस रिपोर्ट के कुछ दिनों बाद सामने आई है जिसमें बताया गया था कि एन्थ्रोपिक ने चुपचाप सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में एक वेट लैब बनाई है। कंपनी सिर्फ कंप्यूटर-बेस्ड काम से आगे बढ़कर लाइफ साइंसेस और दवा संबंधी रिसर्च में अपने दायरे को बढ़ा रही है।

क्लाउड ने नए सिस्टम की खोज की

एन्थ्रोपिक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक क्लाउड ने बड़े DNA डेटाबेस का एनालिसिस किया और एक अनोखा सिस्टम खोजा जो रिवर्स ट्रांसकिप्टेज (RT) के आस-पास बना है। RT एक ऐसा एंजाइम है जो RNA की कॉपी DNA में बनाता है।

CRISPR तकनीक से समानता

एन्थ्रोपिक ने इस सिस्टम का नाम ‘एरे-एसोसिएटेड रिवर्स ट्रांसक्रिप्टेज’ या ART रखा है। एन्थ्रोपिक के अनुसार, ART में बार-बार दोहराए जाने वाले DNA सीक्वेंस होते हैं जो CRISPR में दिखने वाले पैटर्न जैसे ही होते हैं।

कंपनी ने बताया कि हालांकि पहले की स्टडीज में RT की पहचान हो चुकी थी, लेकिन क्लाउड ने ही शायद सबसे पहले इस बड़े सिस्टम की अहम खूबियों को पहचाना है। इन खूबियों में नॉन-कोडिंग DNA सीक्वेंस की एक एरे (array) और अनजान काम वाला एक अतिरिक्त प्रोटीन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *