तिरुपति घी मिलावट मामले में बड़ा कदम, टीटीडी ईओ अनिल सिंघल का तबादला…

 तिरुपति में कथित मिलावटी घी मामले में एसआइटी द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के एक सप्ताह बाद तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) अनिल कुमार सिंघल का तबादला कर दिया गया है।

1993 बैच के आइएएस अधिकारी सिंघल, जिन्होंने मई 2017 से अक्टूबर 2020 के दौरान वाइएसआरसीपी सरकार के कार्यकाल में भी ईओ के रूप में सेवा दी थी को सामान्य प्रशासन विभाग को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

रविचंद्र को मिली जिम्मेदारी
रविवार को जारी आदेश के अनुसार, उनकी जगह मुद्दादा रविचंद्र को टीटीडी का नया कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ईओ की मंजूरी से बनाई गई थी समिति

एसआइटी के आरोप पत्र के अनुसार, अप्रैल 2019 में तत्कालीन ईओ की मंजूरी से टीटीडी अधिकारियों और बाहरी डेरी विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई थी, जिसने घी निविदा की कुछ शर्तों में बदलाव की सिफारिश की।

इसके बाद टीटीडी बोर्ड ने 29 फरवरी 2020 को इन सिफारिशों को मंजूरी दी।

जांच में यह सामने आया कि शर्तों में ढील के कारण किसी सहकारी डेरी को निविदा नहीं मिली और ठेका केवल निजी डेरी को दिया गया, जिससे लड्डू प्रसाद के लिए खरीदे गए घी की गुणवत्ता प्रभावित हुई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *