जिला पंचायत चुनाव के बाद गोवा ‘आप’ में बड़ा फेरबदल, वाल्मीकि नाइक बने नए प्रदेश अध्यक्ष…

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को वाल्मीकि नाइक को गोवा में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। आप ने पिछले महीने हुए जिला पंचायत चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अमित पालेकर को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था।

गोवा की प्रभारी अतिशी ने नाइक की नियुक्ति की घोषणा की। आप ने गेर्सन गोम्ज को राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रशांत नाइक को राज्य संगठन सचिव और संदेश टेलेकर देसाई को राज्य में पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वाल्मिकी नाइक को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। आप के गोवा विधानसभा में दो विधायक हैं और हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव में उसने एक सीट जीती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *