असम सरकार का बड़ा आदेश, सभी सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ का गायन होगा अनिवार्य…

असम सरकार ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और बड़े अधिकारियों की मौजूदगी वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत से पहले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य कर दिया है।

शासकीय आदेश में कहा गया है कि कार्यक्रम की औपचारिक कार्यवाही शुरू होने से पहले राष्ट्रगीत का पूरा संस्करण गाया जाना चाहिए।

इसमें कहा गया है कि इसके तुरंत बाद राज्य गीत ‘ओ मोर अपोनार देश’ गाया जाएगा। 11 सितंबर के आदेश में कहा गया है कि कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *