पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (DDU) की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
यहां से लापता हुआ एक मरीज 31 घंटे बाद अस्पताल परिसर में ही मृत मिला, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में न तो समय पर अलर्ट जारी हुआ और न ही मरीज को तलाशने में तत्परता दिखाई गई।
मरीज ऊपरी मंजिल पर भर्ती था, जिसका शव वार्ड के पीछे परिसर में झाड़ियों में मिला।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सिपुर्द कर दिया है। मामला रविवार तड़के करीब 3:51 बजे का है, जब गंभीर हालत में भर्ती गांव पढियावली निवासी राधारमण अचानक वार्ड से गायब हो गया।
अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू करा दी है। जबकि म़ृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।