भोपाल में बड़ा शिक्षा घोटाला: 10 साल तक सिर्फ कागजों में चलता रहा B.Ed कॉलेज, उच्च स्तरीय जांच के आदेश…

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय(बीयू) भोपाल से संबद्ध निजी बीएड कालेजों की मान्यता और संबद्धता को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध 127 निजी बीएड कालेजों ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन किया था।

जांच में 30 कॉलेजों में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। औचक निरीक्षण में विदिशा रोड स्थित श्रीराम कालेज ऑफ एजुकेशन का धरातल पर कोई अस्तित्व ही नहीं मिला, जबकि विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में कालेज दस वर्षों से संबद्ध है।

विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने अनियमितताओं की जांच सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने का निर्णय लिया है। जांच में उन मामलों को भी शामिल किया जाएगा,जिनमें निरीक्षण बिना कालेजों की प्रोफाइल कार्यपरिषद की मंजूरी से पूर्व ही ई-पोर्टल पर ओके कर अपलोड कर दी गई।

शिकायत के बाद खुला पूरा मामला

सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह राजपूत ने मार्च में उच्च शिक्षा विभाग व विश्वविद्यालय को शिकायत भेज श्रीराम कालेज की वैधता पर सवाल उठाए थे। निरीक्षण में यह भी पता चला कि एचएल अग्रवाल बीएड कालेज,एचएल अग्रवाल कालेज ऑफ एजुकेशन, इटारसी एक ही पते पर संचालित दर्शाए गए हैं। , जबकि निरीक्षण में वहां भवन तक नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *