केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: एसपीजी प्रमुख आलोक शर्मा का कार्यकाल मार्च 2027 तक बढ़ा…

केंद्र सरकार ने विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के प्रमुख आलोक शर्मा के कार्यकाल में नौ महीने बढ़ाने का फैसला किया है। एसपीजी प्रधानमंत्री और उनके साथ आधिकारिक आवास में रहने वाले स्वजनों की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है।

उत्तर प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी आलोक शर्मा को 17 नवंबर 2023 को एसपीजी निदेशक नियुक्त किया गया था। वह इस महीने 60 वर्ष की आयु पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले थे।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने आलोक शर्मा की सेवा अवधि एक जुलाई 2026 से 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

सामान्य तौर पर सरकारी कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु के बाद सेवा विस्तार नहीं दिया जाता। हालांकि रक्षा सचिव, गृह सचिव, विदेश सचिव, आइबी के निदेशक, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रा) के प्रमुख और कुछ अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त अधिकारियों को विशेष परिस्थितियों में सेवा विस्तार दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *