जबरन वसूली मामले में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार…

विदेश में रहकर आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहे गैंग्स्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को जबरन वसूली के एक मामले में पंजाब के मुक्तसर जिले से सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई 2024 में मुक्तसर के एक निवासी की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई।

क्या बोली पुलिस?

मुक्तसर के एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि बराड़ के पिता शमशेर सिंह और उनकी मां प्रीतपाल कौर को गिरफ्तार किया गया। मूल रूप से यह परिवार फरीदकोट जिले का रहने वाला है।

पंजाब पुलिस ने राज्य में गैंग्स्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच दोनों को गिरफ्तार किया।

मूसेवाला की हत्या की ली थी जिम्मेदारी

बता दें कि गोल्डी बराड़ 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपितों में से एक है। बराड़ ने पहले मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *