नेपाल सरकार ने शनिवार को काठमांडू घाटी के कुछ हिस्सों में नदी तटों पर बने सैंकड़ों अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया।
इसे लेकर विपक्ष आक्रामक है और सरकार से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने का आग्रह किया है। अब तक नदी तटों, सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर बने 2,000 अवैध ढाचों को को ध्वस्त किया जा चुका है।
नेपाल में गिराए गए सैकड़ों अवैध ढांचे
काठमांडू के स्वयंभू, बालाजू और धोविखोला इलाकों में अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया। इस अभियान के लिए हजारों सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।
इससे पहले शुक्रवार को टेकू और बल्खु में बने अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया था, जबकि पिछले सप्ताह सरकार ने थापाथली, गैरिगांव और मनोहरा इलाकों में ढांचों को बुलडोजर से गिरा दिया था।
कार्रवाई को लेकर विपक्ष सरकार की कड़ी आलोचना कर रही है। उनका कहना है कि सरकार प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है और उन्हें अपना सामान हटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दे रही है।