इकबाल मिर्ची मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दुबई तक करीब 700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त…

ईडी ने गैंग्सटर इकबाल मिर्ची और उसके परिवार के सदस्यों से जुड़े एक मामले में 700.27 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया है।

वर्ली में जब्त संपत्तियों (राबिया मेंशन, मरियम लाज और सी व्यू) का मूल्य 497 करोड़ रुपये आंका गया है, जबकि दुबई में लगभग 203.27 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया गया है।

दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी और 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में आरोपित माने जाने वाले मिर्ची की 14 अगस्त 2013 को लंदन में मौत हो गई थी।

FIR के आधार पर कार्रवाई

यह कार्रवाई मुंबई पुलिस द्वारा इकबाल मोहम्मद मेमन उर्फ इकबाल मिर्ची के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई कई एफआइआर के आधार पर की गई है।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि मिर्ची संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। इनमें नशीले पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली और अवैध हथियारों से जुड़ी गतिविधियां शामिल थीं।

जांच में पता चला है कि इन गतिविधियों से कमाए गए अपराध के पैसों को छिपाने के लिए कथित तौर पर भारत और विदेश में परिवार के सदस्यों, सहयोगियों और मिर्ची द्वारा नियंत्रित संस्थाओं के नाम पर संपत्तियां खरीदी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *