सीबीआई ने सेना के एक कर्नल को 50 लाख रुपये के रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया है।
यह अधिकारी कोलकाता में सेना के पूर्वी कमान में आर्मी आर्डनेंस कार्प्स के तहत तैनात थे।
अधिकारी पर कानपुर स्थित एक कंपनी को निविदाओं के आवंटन में हेरफेर करने, घटिया नमूनों को मंजूरी देने और लंबित एवं बढ़ाए गए बिलों के निपटान में सहायता प्रदान करके लाभ पहुंचाने का आरोप है।
सीबीआई ने अपनी एफआइआर में कहा कि कर्नल ने रिश्वत की बकाया राशि के संबंध में उद्योगपति से संपर्क किया था, जिस पर व्यवसायी ने पैसा न होने की बात कही थी।
एजेंसी ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने बाद में उद्योगपति के ड्राइवर को फोन किया और उसे अपने एक परिचित को भुगतान पहुंचाने के लिए कहा।
आरोप है कि 50 लाख रुपये की बकाया रिश्वत हवाला चैनलों के माध्यम से भेजी जानी थी। सीबीआइ ने बताया कि कथित रिश्वतखोरी मामले में कर्नल और निजी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।