आसमान में बड़ा हादसा: अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में लैपटॉप में लगी आग, 5 यात्री झुलसे…

अमेरिकी एयरलाइंस की एक फ्लाइट में लैपटॉप में आग लगने से पांच यात्री झुलस गए। यह घटना शुक्रवार शाम (स्थानीय समयानुसार) अटलांटा (जॉर्जिया) से डलास (टेक्सास) जा रही फ्लाइट में हुई। विमान में 130 से अधिक यात्री सवार थे।

पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया कि विमान के पिछले हिस्से में केबिन में आग लगी है। पायलट ने कहा कि लगभग चार से पांच यात्री लैपटॉप से झुलस गए हैं। लैपटॉप में लगी आग को विमान के मध्य हिस्से में नियंत्रित कर लिया गया है।

फ्लाइट अटेंडेंट्स ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की। एफएए के अनुसार, क्रू ने थर्मल कंटेनमेंट बैग की मदद से आग को काबू में कर लिया। विमान सुरक्षित रूप से डलास-फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट पर लगभग शाम 6:55 (स्थानीय समयानुसार) बजे उतरा।

अमेरिकी एयरलाइंस ने बयान में कहा कि अमेरिकी एयरलाइंस फ्लाइट 2398 में लैंडिंग के दौरान एक यात्री के डिवाइस से धुआं निकलने की रिपोर्ट के बाद सुरक्षित लैंडिंग हुई। हम अपने क्रू की पेशेवर और तेज प्रतिक्रिया के लिए आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने डिवाइस को जल्दी नियंत्रित किया।

बीबीसी के अनुसार , विमान ने हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की और सीधे गेट तक पहुंचा। विमान के पहुंचते ही चिकित्सा दल और हवाई अड्डे के आपातकालीन कर्मचारी तुरंत विमान के पास पहुंचे। पैरामेडिक्स ने घायल यात्रियों का मूल्यांकन किया और एक यात्री को मौके पर ही चिकित्सा उपचार दिया गया, जिसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *