Bharatiya Janata Party का ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान, PM मोदी की अपील पर इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को मिल रहा बढ़ावा…

भाजपा ने रविवार को ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ नामक एक राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नागरिकों से ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद शुरू किया गया है।

यह अपील पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच की गई है।

इस जन जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने, ऊर्जा की बचत करने और अपने दैनिक आदतों में बदलाव करके सरल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

मेरा भारत, मेरा योगदान अभियान

भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की अपील का अनुसरण करेंगे। देशवासियों को सोने की खरीदारी से बचने, विदेशी यात्रा टालने और ‘स्वदेशी’ उत्पादों का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

कई मंत्रियों और नेताओं के साथ ही राजग शासित राज्यों में पीएम मोदी की अपील पर मेट्रो यात्रा, इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग शुरु किया है और ईंधन की बचत के प्रयास में अपने काफिले छोटे किए हैं।

आम जनता और पार्टी के सदस्यों को कारपूलिंग, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए कहा गया है, ताकि हर सप्ताह एक दिन निजी कारों का उपयोग न हो।

वर्चुअल मीटिंग करने और सप्ताह में 1-2 दिन ‘वर्क फ्राम होम’ नीतियों को लागू करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। भाजपा कार्यालयों में बिजली और ईंधन के उपयोग को 50 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य है।

खाद्य तेल की खपत 10 प्रतिशत कम करने को कहा। जैविक खेती अपनाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *