“भारत टैक्सी ओला और उबर को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रही है”: अमित शाह ने राज्यसभा में दी जानकारी…

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में बताया कि सरकार समर्थित कोआपरेटिव टैक्सी सर्विस भारत टैक्सी को शुरुआती दौर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें ओला और उबर जैसे स्थापित निजी समूहों से कड़ी प्रतिस्पर्धा शामिल है।

राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में अमित शाह ने लिखित जवाब में कहा कि कल्याण और जागरूकता, प्रशिक्षण और बेहतर यूजर अनुभव के साथ-साथ ई-गवर्नेंस उपकरणों के माध्यम से इन चुनौतियों का समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बहुराज्य सहकारी समिति अधिनियम, 2002 के तहत पंजीकृत, भारत टैक्सी की स्थापना छह जून, 2025 को आठ राष्ट्रीय स्तर की सहकारी संस्थाओं द्वारा की गई थी और इसे औपचारिक रूप से इस वर्ष पांच फरवरी को लांच किया गया था।

23 मार्च तक इस प्लेटफार्म पर लगभग 4.31 लाख ड्राइवर-पार्टनर जुड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *