जर्मनी में शनिवार रात बर्लिन प्राइड फेस्टिवल (एलजीबीटीक्यू प्लस इवेंट) के लिए जमा लोगों पर चालक ने वैन चढ़ा दी।
बाद में उसने लोगों पर चाकू से हमला बोल दिया। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए।
घटना के बाद जश्न और कंसर्ट को रद कर दिया गया। घायलों में आठ की हालत गंभीर है। पुलिस की कार्रवाई में संदिग्ध की मौत हो गई है।
गृह मंत्री ने आतंकवादी हमला करार दिया
जर्मनी के गृह मंत्री ने रविवार को कहा कि बर्लिन के प्राइड फेस्टिवल के पास वैन से टक्कर मारने की घटना एक इस्लामी चरमपंथी आतंकवादी हमला था।
अधिकारियों ने एक वांटेड नोटिस जारी कर लोगों को चेतावनी दी है कि वे लेबनानी मूल के जर्मन नागरिक अब्दुल बल्लौत के पास न जाएं, क्योंकि वह हथियारबंद और खतरनाक हो सकता है।
यूरोप का सबसे बड़ा एलजीबीटीक्यू इवेंट्स
यूरोप के सबसे बड़े एलजीबीटीक्यू इवेंट्स में से एक के सालाना जश्न के लिए जर्मनी की राजधानी में लाखों लोग जमा हुए थे। हमले के कारण इसे अचानक रोकना पड़ा। मौके पर बड़ी संख्या में इमरजेंसी सर्विस की गाड़ियां मौजूद थीं।
कार्यक्रम में शामिल हुए जूलियन मीथिग ने कहा, “यह सबसे बुरे दिनों में से एक है।” यह इवेंट 1969 के न्यूयार्क में हुए स्टोनवाल विद्रोह की याद में मनाया जाता है और इसमें परेड के साथ-साथ समानता, समावेश और भेदभाव से सुरक्षा की राजनीतिक मांगें भी शामिल होती हैं।