गुरुग्राम में शॉर्ट सर्किट से झुग्गी में आग, बंगाल निवासी रोबिन जिंदा जला; जांच के दौरान पुलिस को मिला शव…

सेक्टर 53 में खाली पड़ी जमीन में बसी झुग्गियों में मंगलवार रात आग लग गई। आग में एक युवक की जलकर मौत हो गई। युवक की पहचान बंगाल के रहने वाले 24 वर्षीय रोबिन दास के रूप में की गई।

बताया जाता है कि रोबिन झुग्गियों में ही रहता था और श्रमिक का काम करता था। उसके पड़ोस में गांव के कुछ अन्य लोग भी रहते थे। बुधवार अलसुबह जब पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही थी तब वहां एक झुग्गी से जला हुआ शव बरामद किया गया।

गांव के लोगों ने शव की पहचान की। फिलहाल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब 12 बजे अचानक झुग्गियों में आग लग गई। इस दौरान कई झुग्गियां जल गई।

आशंका है कि उस दौरान रोबिन झुग्गी में सोया हुआ था और उसकी जलने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था। प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *