कमीशनिंग से पहले नौसेना ने जारी किया आईएनएस मालवन का प्रतीक चिह्न, ‘बघनख’ से समुद्री सुरक्षा और पराक्रम का दिया संदेश…

भारतीय नौसेना ने शनिवार को आईएनएस मालवन का क्रेस्ट (प्रतीक चिह्न) जारी किया, जिसमें शक्तिशाली बघनख बना हुआ है। बघनख पंजे के आकार का एक पारंपरिक हथियार है, जो साहस, फुर्ती और निडरता का प्रतीक है।

नौसेना ने कहा कि यह भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में सतर्क रहने और सटीक हमला करने के जहाज के संकल्प को दर्शाता है। भारतीय नौसेना 22 जुलाई 2026 को मालवन को कमीशन करेगी, जो माहे-क्लास एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट का दूसरा जहाज है।

मालवन आधुनिक नौसैनिक जहाज़ निर्माण और डिज़ाइन में आत्मनिर्भर भारत विजन को दर्शाता है। 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री से बना यह जहाज युद्धपोत के डिजाइन, निर्माण और एकीकरण में भारत की बढ़ती क्षमताओं को उजागर करता है।

भारतीय नौसेना कोच्चि में सदर्न नेवल कमांड में 20 से 23 जुलाई तक ‘आपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2’ की मेज़बानी भी करेगी। चार दिन तक चलने वाला यह मल्टीनेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेस की खास ट्रेनिंग टास्क फोर्स के साथ मिलकर आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *