क्रिसमस की बधाई देने मध्य रात्रि ,मसीह समुदाय के कैथोलिक चर्च पहुंचे, बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेता नवनीत चांद

क्रिसमस की बधाई देने मध्य रात्रि ,मसीह समुदाय के कैथोलिक चर्च पहुंचे, बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेता नवनीत चांद :- ओम मरकाम/विवेक पांडे/डेनिश राज/किशन सरकार

प्रभु यीशु मसीह के जन्म का उद्देश्य ,शांति व मानवता से हम सब को प्रेरणा ले, बस्तर में सामाजिक सौहार्द,भाई चारे को बड़ा ,नफरत के व्यवहार को खत्म कर ,श्रेष्ठ बस्तर के निर्माण में हम सभी भागीदार बने – नवनीत चांद

जगदलपुर। क्रिसमस के पावन पर्व के अवसर पर बस्तर में स्थित कैथोलिक चर्च में मध्य रात्रि की आराधना में शामिल होने पहुंचे बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेता नवनीत चांद एवं मसीही समुदाय के सम्मानीय अनुयायियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित कर सभी को बधाई दी गई।

इस दौरान मसीह समुदाय के द्वारा प्रभु यीशु मसीह की आराधना कर उनके जन्मदिन के संदेश को दिया गया तो वही ,चर्च के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेता नवनीत चांद ने कहा कि,

IMG 20221225 WA0097

क्रिसमस का यह पर्व प्रभु यीशु के जन्म दिवस की खुशियों का पर्व है हमें हमेशा यह याद रखना चाहिए कि प्रभु यीशु इस दुनिया में मानवता भाईचारा एवं सौहार्द के जीवन को जी ,संसार के पापों से मुक्ति देने आए थे।

IMG 20221225 WA0095

इसी संदेश के माध्यम से हम सभी को बस्तर में मानवता भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में श्रेष्ठ बस्तर के निर्माण में हम सभी को भागीदारी करने जरूरत है। नफरत के माहौल में प्यार के बीज बोने की जरूरत है।ताकि बस्तर को हमेशा शांति का टापू बना सके।

IMG 20221225 WA0096

इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस जे के पदाधिकारियों के रूप में ओम मरकाम,डेनिश राज,विवेक पांडे,नीलकंठ दास,राजू महंत, शेखर कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *