लगातार 5 दिन प्रभावित रह सकता है बैंकिंग कामकाज, हड़ताल से पहले SBI की एडवाइजरी; ग्राहकों से सहयोग की अपील…

8 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

बैंक ने आगाह किया है कि जिन कामों के लिए बैंक शाखा जाना या कर्मचारियों की सीधी मदद अनिवार्य है, उन्हें हड़ताल शुरू होने से पहले ही पूरा कर लिया जाए।

डिजिटल प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की अपील

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर SBI ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे हड़ताल की अवधि के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लें। नकदी की जरूरतों को पूरा करने के लिए निकटतम ATM, ADWMs (ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन) और ग्राहक सेवा केंद्रों (CSP) का उपयोग करें।

रोजमर्रा के लेनदेन, बिल भुगतान और पैसे ट्रांसफर करने के लिए SBI YONO ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसे डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करें।

क्यों बनी चिंताजनक स्थिति?

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा बुलाई गई यह हड़ताल ग्राहकों के लिए इसलिए भी परेशानी का सबब बन सकती है क्योंकि 26 और 27 सितंबर को सप्ताहांत की छुट्टियां हैं। इसके तुरंत बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की हड़ताल है। ऐसे में लगातार 5 दिनों तक बैंकों में सामान्य कामकाज प्रभावित रह सकता है।

बैंक प्रशासन का कहना है कि यद्यपि हड़ताल के दौरान आवश्यक सेवाएं चालू रखने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा, फिर भी शाखाओं में चेक क्लीयरेंस, दस्तावेज जमा करने जैसे कर्मचारी-निर्भर कार्यों में देरी हो सकती है।

SBI ने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए इस अवधि में सहयोग की अपील की है।

तीन दिवसीय हड़ताल का एलान

गौरतलब है कि यूएफबीयू ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है, जबकि 11 सितंबर को भी एक दिन की देशव्यापी हड़ताल की जा चुकी है। यूनियनों ने 26 अक्टूबर से लगातार हड़ताल का प्रस्ताव भी रखा है।

इस वजह से आगामी दिनों में सामान्य बैंकिंग कामकाज बुरी तरह प्रभावित होने और ग्राहकों की परेशानी बढ़ने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *