सुकमा : नदी में डूबे बैंक कैशियर का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग….

सुकमा : नदी में डूबे बैंक कैशियर का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

सुकमा। जिले के शबरी नदी घाट में सोमवार को डूबे भारतीय स्टेट बैंक के कैशियर तिरुपति राव का मंगलवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर लगातार पतासाजी कर रहे हैं।

सोमवार की सुबह 8 बजे नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है, और लगातार सर्च अभियान चला रही है।

sdrf ki tim 882 H@@IGHT 576 W@@IDTH 600

लापता तिरुपति राव कार्तिक माह में हर सोमवार को शबरी नदी में सुबह नहाने आते थे। आखिरी कार्तिक सोमवार सुबह भी 8 बजे करीब नहाने शबरी नदी पहुंचे थे। इसी दौरान वे नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण और भी गहरे पानी में चले जाने से डूब गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *