नई दिल्ली की अहम एनएसए बैठक में शामिल होंगे बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार…

बिम्सटेक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की नई दिल्ली में 16 जुलाई को होने वाली बैठक में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एकेएम शम्सुल इस्लाम के भाग लेने की संभावना है।

स्थानीय न्यूज एजेंसीने एक राजनयिक सूत्र के हवाले से बताया, “प्रधानमंत्री के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एकेएम शम्सुल इस्लाम बैठक में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी भागीदारी की सूचना राजनयिक चैनलों के माध्यम से भारत सरकार को पहले ही दी जा चुकी है।

इस दौरे को दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय यात्राओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है।” बिम्सटेक (बे आफ बंगाल इनिशिएटिव फार मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनमिक कोआपरेशन) की पांचवीं एनएसए बैठक की मेजबानी भारत द्वारा किया जाएगा।

यह बैठक 16 जुलाई को नई दिल्ली में होगी। इस संगठन में भारत के अलावा बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड शामिल हैं। मौजूदा समय में बांग्लादेश बिम्सटेक का अध्यक्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *