भारत का वीजा लेने उमड़े बांग्लादेशी नागरिक, दो साल बाद सेंटर फिर खुले; टूरिस्ट वीजा सेवाएं भी बहाल…

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में लगभग दो वर्ष बाद भारतीय वीजा आवेदन केंद्र फिर से खोल दिए गए हैं। टूरिस्ट वीजा सेवा बहाल करने के बाद यह कदम उठाया गया है।

बता दें कि हिंसक छात्र आंदोलन के चलते पांच अगस्त, 2024 को शेख हसीना सरकार अपदस्थ हो गई थी। इस दौरान भारतीय उच्चायोग के परिसर समेत विभिन्न शहरों में स्थित पांच भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों को भी निशाना बनाया गया था।

यहां कार्यरत भारतीय कर्मचारियों को भी धमकाया गया था। सुरक्षा खतरों के मद्देनजर भारतीय उच्चायोग को वीजा संबंधी काम को कम करना पड़ा था।

ढाका में वीजा केंद्र के बाहर लंबी कतार

राजधानी ढाका में जमुना फ्यूचर पार्क स्थित वीजा आवेदन केंद्र के बाहर भारतीय वीजा आवेदकों की कतार देखी गई, जो अपने वीजा आवेदन जमा कर रहे थे और उनमें इस बात की खुशी दिखी कि पर्यटन वीजा फिर से शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *