BAN vs PAK 2nd ODI Live Score Update: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा बांग्लादेश, सम्मान बचाने मैदान में पाकिस्तान…

BAN vs PAK 2nd ODI Live Score Update: बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

मेजबान बांग्‍लादेश ने पहले वनडे में पाकिस्‍तान को 8 विकेट से हराया था। ऐसे में आज उनकी नजर सीरीज जीतने पर है। दूसरी ओर शाहीन शाह अफरीदी की कप्‍तानी वाली टीम वापसी करना चाहेगी। 

BAN vs PAK 2nd ODI Live: पाकिस्तान टीम

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सादाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शमायल हुसैन।

BAN vs PAK 2nd ODI Live: बांग्लादेश टीम

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद ह्रिदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा।

BAN vs PAK 2nd ODI Live: लाइव ब्‍लॉग 

आज बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। बांग्‍लादेश की नजरें जहां सीरीज जीतने पर हैं तो वहीं पाकिस्‍तान टीम वापसी के इरादे से उतर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *