बलरामपुर : तुम्हर टोकन से आसान हुई धान खरीदी…

किसान हंसपति सरकार ने किया 176 बोरी धान का विक्रय

समर्थन मूल्य पर मिल रहा उपज का उचित मूल्य

जिले के विकासखण्ड बलरामपुर के धान उपार्जन केन्द्र महाराजगंज में धान बेचने आए ग्राम राधाकृष्णनगर के किसान हंसपति सरकार ने राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना की प्रशंसा की।

किसान सरकार ने बताया उन्होंने तुंहर टोकन  मोबाईल एप  के माध्यम से टोकन काटा था। उन्होंने बताया कि वे 176 बोरी धान, लगभग 70 क्विंटल बेचने के लिए धान उपार्जन केन्द्र महाराजगंज आए हैं।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

उन्होंने बताया कि धान खरीदी केन्द्र महाराजगंज में धान विक्रय करने में किसी तरह की समस्या नहीं हुई है और बहुत आसानी से धान का विक्रय कर दिए हैं।

उन्होंने किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है। 

किसान हंसपति सरकार ने बताया कि उनके पास लगभग 5 एकड़ खेती जमीन है। जिसमें साढ़े 70 क्विंटल धान का उत्पादन हुआ है।

जिसे बेचने के लिए धान खरीदी केन्द्र पहुंचे है। वे बताते हैं कि पिछेल वर्ष उन्होंने लगभग 170 बोरी धान बेचा था। 3100 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान बिक्री से उन्हें अच्छी आय प्राप्त हुई।

साथ ही समय पर मिली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि ने इस वर्ष उनकी बुवाई और खाद-बीज की जरूरतों को पूरा करने में आसानी हुई।

हंसपति बताते हैं कि उचित मूल्य मिलने से हम आत्मविश्वास के साथ खेती कर पा रहे हैं। हंसपति सरकार ने बताया कि धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे अगली फसल की तैयारी में करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के वास्तविक जरूरतों और उनके मेहनत का सम्मान करते हुए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपए में प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदने का निर्णय प्रशंसनीय है। शासन धान उपज की बहुत अच्छी कीमत दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *