बलरामपुर : कृषि मंत्री ने डौरा-कोचली धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण…

किसानों से किया संवाद कहा-पारदर्शी और व्यवस्थित धान खरीदी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने आज विकासखण्ड बलरामपुर के धान खरीदी केन्द्र डौरा-कोचली का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीद व्यवस्था, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, तौल मशीनों, मापक उपकरणों और धान उपार्जन से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया का सूक्ष्म निरीक्षण किया।

मंत्री नेताम ने धान खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों से चर्चा कर खरीदी व्यवस्था और जरूरतों के बारे में जानकारी ली।

किसानों ने बताया कि शासन की ओर से की गई व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं तथा उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आ रही है। मंत्री ने समर्थन मूल्य, तुलाई की गति, बारदाना उपलब्धता और परिवहन की स्थिति पर भी किसानों से बात किये।

मंत्री नेताम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के धान की समयबद्ध, पारदर्शी और व्यवस्थित खरीदी के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए हमारी सरकार के द्वारा सभी धान खरीदी केन्द्रों में लिमिट बढ़ा दी गई है। इसलिए आप सभी किसान निश्चिंत रहें।

सरकार के द्वारा सभी पंजीकृत किसानों की धान खरीदी की जाएगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों की उपज का सही मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *