आजाद बिंद हत्याकांड: फरार तीनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित…

दूल्हे आजाद बिंद हत्याकांड में नामजद फरार तीनों आरोपितों पर वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी है।

इनमें आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के चिकसांवा का प्रदीप बिंद, खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंधी का रवि यादव व सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर का भोले राजभर है।

डीआईजी ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण व पीड़ितों के स्वजन से भेंटकर संवेदना जताने के बाद सोमवार को इनाम की राशि में बढ़ोतरी की। तीनों पर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने वारदात के दूसरे दिन 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *