अयातुल्ला अली खामेनेई को मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, ईरान ने अंतिम संस्कार की तारीख का किया ऐलान…

ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच खामेनेई के दफनाने की प्रक्रिया को रोक दिया गया था।

ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, अयातुल्ला अली खामेनेई को दफनाने की प्रक्रिया 4 जुलाई को तेहरान में शुरू होगी और उन्हें 9 जुलाई को उनके गृहनगर मशहद में दफनाया जाएगा।

सुपुर्द-ए-खाक होंगे खामेनेई

अयातुल्ला अली खामेनेई को दफनाने का काम, जो पहले मार्च में होना था लेकिन ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल की लड़ाई खिंचने के कारण टाल दिया गया था। अब 4 जुलाई से तेहरान में तीन दिन तक ये कार्यक्रम चलेगा।

अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले की शुरुआत की थी, जिसमें तेहरान पर बमबारी की गई। इसी हमले में ईरान के 86 वर्षीय खामेनेई की मौत हो गई। 

अयातुल्ला अली खामेनेई ने 1989 में अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमेनी की मृत्यु के बाद ईरान का नेतृत्व संभाला था। खोमेनेई ने ही ईरान में एक दशक पहले इस्लामी क्रांति का नेतृत्व किया था।

खामेनेई ने इस्लामिक क्रांति से पहलवी राजशाही के शासन को खत्म किया। वहीं ईरान के सैन्य और अर्ध-सैन्य ढांचे को आकार देने का काम भी खामेनेई ने ही किया।

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा नहीं आए नजर

अमेरिका-इजरायल के 28 फरवरी को किए हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ ही उनके परिवार के कई लोग मारे गए। वहीं अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया। लेकिन अली खामेनेई की मौत के बाद से ही मोजतबा अब तक लोगों के सामने नहीं आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *