धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त: शाम 07:16 बजे से शुरू, जानें 19 अक्टूबर का पूरा समय…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

धनतेरस को धनत्रयोदशी और धन्वन्तरि जयन्ती के नाम से जाना जाता है।

हर साल धनतेरस के दिन खरीदारी की जाती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की शाम व्यापिनी त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जाता है।

धनतेरस के दिन प्रदोष काल में पूजा होती है।

इसलिए धनतेरस 18 अक्टूबर को मनेगा। धनतेरस पर शुक्र व चंद्रमा कन्या राशि में बैठेंगे, जिससे इस दिन का महत्व काफी बढ़ रहा है। धनतेरस पर इस बार कई शुभ संयोग बन रहे हैं।

इस दिन शुभ मुहूर्त देखकर की जाने वाली खरीदारी बहुत शुभ मानी जाती है। 

आइए जानते हैं धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त-

धनतेरस पर शाम 07:16 बजे से खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पूजा व खरीदारी का मुहूर्त – 07:16 पी एम से 08:20 पी एम

अवधि – 01 घण्टा 04 मिनट्स

प्रदोष काल – 05:48 पी एम से 08:20 पी एम

वृषभ काल – 07:16 पी एम से 09:11 पी एम

धन्वन्तरि पूजा प्रातः काल मुहूर्त – 06:24 ए एम से 08:41 ए एम

अवधि – 02 घण्टे 17 मिनट्स

त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 18, 2025 को 12:18 पी एम बजे

त्रयोदशी तिथि समाप्त – अक्टूबर 19, 2025 को 01:51 पी एम बजे

19 अक्टूबर को खरीदारी का मुहूर्त

चर – सामान्य 07:50 ए एम से 09:15 ए एम

लाभ – उन्नति 09:15 ए एम से 10:40 ए एम

अमृत – सर्वोत्तम 10:40 ए एम से 12:06 पी एम

अभिजित मुहूर्त- 11:43 ए एम से 12:29 पी एम

सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए?

इस दिन इलेक्ट्रॉनिक समान, मिट्टी के दीपक, श्रीयंत्र, वाहन, प्रापर्टी, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, हल्दी, धनिया के बीज, वस्त्र, झाड़ू, नमक आदि खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस क्यों मनाते हैं: धनतेरस ही वह दिन है जब आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धन्वंतरि का समुद्र मंथन से प्राकट्य हुआ था। भगवान धन्वंतरि भगवान विष्णु के अवतार हैं, जिनकी पूजा कर उनसे आरोग्य की कामना की जाती है। इस दिन यमदीप दान भी किया जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *