आज के दौर में जहां एक तरफ नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है, वहीं दूसरी तरफ जॉब के नाम पर होने वाले फ्रॉड दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं।
हाल ही में अमेरिका के न्यूयॉर्क से मामला सामने आया, जहां एक सीनियर प्रोफेशनल को सालाना 7.5 करोड़ सैलरी का झांसा देकर फंसाने की कोशिश की गई, जो जांच के बाद एक बड़ा स्कैम निकला।
दरअसल, ठग अब सोशल मीडिया और लिंक्डइन जैसी साइटों से पर्सनल डेटा चुराकर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके बिल्कुल असली दिखने वाले जॉब ऑफर तैयार कर रहे हैं।
अमेरिका में एक सीनियर प्रोफेशनल को करिअर की सलाह देने वाली कोलीन पॉलसन को हाल ही में एक ईमेल मिला। जिसमें करीब 7.5 करोड़ रुपए वेतन वाली नौकरी का ऑफर मिला। ईमेल अच्छी तरह लिखा गया था और उसमें तस्वीर भी थी।
लेकिन ईमेल किसी कंपनी के आधिकारिक डोमेन की जगह एक सामान्य ईमेल आईडी से भेजा गया था। जिसके कारण प्रोफेशनल को शक हुआ। बाद में जब उन्होंने इसकी जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि यह नौकरी नहीं, बल्कि एक जाल था।
वैसे-वैसे जॉब स्कैम भी बढ़ रहे हैं। अब ठग केवल लुभावने संदेश नहीं भेजते, बल्कि सोशल मीडिया और प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइटों से जानकारी जुटाकर ऐसे ऑफर तैयार करते हैं, जो बिल्कुल असली लगते हैं। एआई ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे रोजगार बाजार मुश्किल होता जा रहा है, वैसे-वैसे ठग भी सक्रिय होते जा रहे हैं और जॉब स्कैम भी बढ़ रहे हैं। अब ठग केवल लुभावने मैसेज नहीं, बल्कि सोशल मीडिया और प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइटों से आपकी जानकारी जुटाकर ऐसे ऑफर लेटर तैयार करते हैं, जो बिल्कुल असली लगते हैं। एआई ने इस समस्या को और अधिक बढ़ा दिया है।
यदि आपको भी ईमेल में यह संकेत दिखे तो सतर्क हो जाएं, वरना स्कैम का शिकार हो सकते हैं-
- बहुत ज्यादा वेतन, लेकिन आपके पद की स्पष्ट जानकारी नहीं।
- इंटरव्यू के बिना नौकरी का वादा।
- जीमेल या पर्सनल ईमेल आईडी के जरिए संपर्क।
- जल्दबाजी में फैसला लेने का प्रेशर।
- ज्वाइनिंग से पहले पैसे मांगना।
- बातचीत को वॉट्सएप, टेलीग्राम पर ले जाना, इससे उनकी पहचान पता करना मुश्किल हो जाता है।
- कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जॉब का रिकार्ड न मिलना।
अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपको उपरोक्त संकेत में से कुछ भी दिखे दो तुरंत सतर्क हो जाएं और अपना निजी डेटा बिल्कुल शेयर ना करें। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। क्योंक ठग अधिकांशत: ऑफर लेटर में वही चीजें डालते हैं, जिनकी तलाश हर नौकरीपेशा को होती है- ज्यादा वेतन, घर से काम की सुविधा और जल्दी ज्वाइनिंग।