अगर आप वाट्सएप इस्तेमाल करते हैं और और लंबे समय से इसे अपडेट नहीं किया है, तो सावधान हो जाएं।
भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने वाट्सएप के पुराने वर्जन में कई गंभीर सुरक्षा खामियों को लेकर वाट्सएप यूजर्स के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।
सीईआरटी-इन ने आगाह किया है कि वाट्सएप के पुराने वर्जन में कई खामियों की वजह से यूजर्स साइबर हमलों की चपेट में आ सकते हैं और उनकी संवेदनशील जानकारी खतरे में पड़ सकती है।
सीईआरटी-इन ने यह अलर्ट वाट्सएप और वाट्सएप बिजनेस के पुराने वर्जन इस्तेमाल करने वाले एंड्रायड, आईओएस और डेस्कटाप यूजर्स जारी किए हैं। सभी यूजर्स को अपने डिवाइस के अनुसार उपलब्ध नया सिक्योरिटी अपडेट इंस्टाल करने की सलाह दी गई है।
सीईआरटी-इन के अनुसार, इन खामियों का फायदा उठाकर दूर बैठे साइबर अपराधी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा दे सकते हैं और अपराधी खास तरह की मीडिया फाइल या लिंक भेजकर यूजर्स के उपयोगकर्ताओं के संवेदनशील डाटा तक पहुंच बना सकते हैं।
साइबर हमले से एप क्रैश हो सकते हैं, निजी चैट और फाइलें हैक हो सकती हैं। सीईआरटी-इन ने यूजर्स से कहा है कि वे केवल स्वचालित अपडेट पर निर्भर रहने के बजाय मेटा की ओर से जारी नवीनतम सुरक्षा पैच तुरंत इंस्टाल करें।