सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज दीपथून में जलेगा दीप, तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF की तैनाती…

सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपथून पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने का निर्देश दिए जाने के बाद शनिवार को सुरक्षा और निगरानी के लिए तमिलनाडु के तिरुप्परनकुंड्रम में सीआरपीएफ को तैनात किया गया है।

यह तैनाती उस विवाद के बीच की गई है, जो इस स्थान पर दीप जलाने की अनुमति देने वाले अदालत के पिछले आदेश का पालन न किए जाने को लेकर खड़ा हुआ था। एक वरिष्ठ सीआरपीएफ अधिकारी ने बताया कि इलाके में बल की एक कंपनी तैनात कर दी गई है और उच्च अधिकारियों के अगले निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ की एक कंपनी तैनात की गई है। हमें उच्च अधिकारियों से आगे के निर्देश मिलेंगे।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पर सीआरपीएफ की तैनाती

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि 28 नवंबर को मदुरै की तिरुप्परनकुंड्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाया जाए।

अदालत ने श्रद्धालुओं को भी इस समारोह में शामिल होने की अनुमति दी और इसके शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सीआरपीएफ की तैनाती का आदेश दिया।

यह निर्देश दीपथून पर दीप न जलाए जाने को लेकर उपजे विवाद के बाद आया है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अंतरिम आदेश में इस स्थान पर समारोह की अनुमति दी थी।

मंगलवार को वार्षिक कार्तिगई दीपम उत्सव के हिस्से के रूप में उच्ची पिल्लैयार मंदिर के पास महा दीपम जलाया गया था। निर्धारित समारोह से पहले दीपथून के पास पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने शनिवार को अपने पिछले आदेश की जानबूझकर अवहेलना होने की बात कही। अदालत ने गौर किया कि कोर्ट के निर्देशों और मद्रास हाई कोर्ट के समक्ष मदुरै के जिला कलेक्टर द्वारा आदेश का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद 24 नवंबर को पारंपरिक दीप नहीं जलाया गया।

क्या है पूरा मामला?

जस्टिस अरविंद कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने 24 नवंबर को सख्त शर्तों के साथ केवल एक बार दीप जलाने की अनुमति दी थी।

साथ ही, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि इस निर्देश को न तो कोई कानूनी मिसाल माना जाएगा और न ही इससे संपत्ति के मालिकाना हक और पारंपरिक अधिकारों से जुड़े व्यापक दावों का निपटारा होगा।

इससे पहले 20 नवंबर को, तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के उस अंतरिम आदेश को चुनौती देते हुए एक पुनर्विचार याचिका दायर की थी, जिसमें तिरुप्परनकुंड्रम पहाड़ी पर सिकंदर बादशाह दरगाह के पास स्थित दीपाथून पर एक बार कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *