पाकिस्तान में 14 वर्षीय ईसाई लड़की का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन, पुलिस ने पीड़ित परिवार को हाई कोर्ट जाने की सलाह दी…

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला की एक 14 वर्षीय ईसाई लड़की का अपहरण कर जबरन इस्लाम में मतांतरण कराया गया और उसकी शादी कर दी गई। अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक प्रमुख संगठन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संगठन ने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी अल्पसंख्यक लड़कियों की सुरक्षा के लिए लगभग कुछ भी नहीं किया है।वायस आफ पाकिस्तान माइनारिटी के अनुसार, लड़की, मिनाहिल रफी के परिवार ने बताया कि वह 18 और 19 अक्टूबर के बीच लापता हो गई थी।

परिवार ने आरोप लगाया कि उनके मुस्लिम पड़ोसी के बेटे के तीन रिश्तेदारों ने उसका अपहरण किया है। संगठन ने बताया, ‘माता-पिता पुलिस स्टेशन गए और मदद की गुहार लगाई। उनका कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने उनकी कोई मदद नहीं की।’

’20 अक्टूबर को, तालिब हुसैन कथित तौर पर उसी पुलिस स्टेशन में एक निकाहनामा लेकर पहुंचा। उसने दावा किया कि मिनाहिल ने इस्लाम अपना लिया है और उसके बेटे से शादी कर ली है। पुलिस ने एक बच्ची से जुड़ी इस शादी के दस्तावेज पर कोई सवाल नहीं उठाया।’

‘उन्होंने परिवार से कहा कि वे इसके लिए हाई कोर्ट जाएं।” मानवाधिकार संगठन ने बताया कि एक महीना बीत जाने के बाद भी मिनाहिल घर नहीं लौटी है। उसका परिवार गरीब है और लंबी कानूनी लड़ाई का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *