रूस ने भारत के साथ रिश्तों को बताया ‘विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’, विदेश मंत्री लावरोव ने की जमकर सराहना…

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत के साथ रूस के संबंधों को विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी बताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के साथ बिगड़ते संबंधों के बावजूद रूस के पास मजबूत साझेदार मौजूद हैं।

गुरुवार को मॉस्को में अलेक्जेंडर गोरचाकोव पब्लिक डिप्लोमेसी फंड के ‘डायलॉग फॉर द फ्यूचर’ कार्यक्रम में बोलते हुए लावरोव ने कहा, कि हमारे भारत के साथ संबंधों को आधिकारिक रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी कहा जाता है। ईरान के साथ भी हमारा विशेष रूप से उन्नत रणनीतिक साझेदारी है, जिस पर डेढ़ साल पहले संधि हुई थी।

उन्होंने चीन के साथ साझेदारी का भी जिक्र किया और कहा कि हाल ही में शेन्जेन में हुए एपीईसी शिखर सम्मेलन में रूस-चीन साझेदारी की प्रभावशीलता साबित हुई, जिसमें पहली बार रूस-चीन-अमेरिका त्रिपक्षीय बैठक भी हुई।

बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था पर जोर

लावरोव ने ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ), यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन, सीआईएस और सीएसटीओ जैसे समूहों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे पास काम करने के लिए साझेदारों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने ब्रिक्स को सचमुच वैश्विक पहुंच वाला व्यापक संगठन बताया।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक पश्चिमी-प्रभुत्व वाली विश्व व्यवस्था अब नई आर्थिक और राजनीतिक शक्ति केंद्रों को जगह दे रही है। “यह स्पष्ट है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़े बदलाव हो रहे हैं। 500 साल से चली आ रही पुरानी व्यवस्था, जिसे पहले यूरोपीय और फिर ‘सामूहिक पश्चिम’ ने चलाया, अब नए विकास केंद्रों से बदली जा रही है।”

लावरोव ने कहा कि जो देश इस प्रक्रिया को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, वे देर-सबेर नए बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के साथ तालमेल बिठाने को मजबूर होंगे। अमेरिका, यूरोप और उनके सहयोगी अब अन्य देशों को यह नहीं बता सकते कि वे अपने अंतरराष्ट्रीय संबंध कैसे संचालित करें या किसके साथ सहयोग करें।

ये टिप्पणियां भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों और यूक्रेन संघर्ष पर जारी कूटनीतिक चर्चाओं के बीच आई हैं। हाल ही में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी यूक्रेन युद्ध से जुड़े मुद्दों पर रूस, यूक्रेन और यूरोपीय देशों के साथ चर्चा का जिक्र किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *