मुंगेली : धान उपार्जन केन्द्र में सहज और सुविधाजनक व्यवस्था से किसान शरद पाण्डेय खुश…

ग्राम खेढ़ा के किसान ने लिम्हा धान उपार्जन केन्द्र में आसानी से बेचा अपना धान

 किसानों की मेहनत और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है।

न उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का लाभ अब किसानों को सहज और सरल धान विक्रय के रूप में मिल रहा है। ग्राम खेढ़ा के किसान श्री शरद पाण्डेय भी धान खरीदी की इस व्यवस्था से संतुष्ट हैं।

गौरतलब है कि कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए पेयजल, बैठक व्यवस्था आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। 

         श्री शरद पाण्डेय ने लिम्हा धान उपार्जन केन्द्र में अपना धान विक्रय किया। उन्होंने बताया कि उपार्जन केन्द्र में धान बेचने के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। पूरी प्रक्रिया आसानी से संपन्न हुई और उन्होंने सुविधाजनक तरीके से अपनी उपज का विक्रय किया।

किसान श्री पाण्डेय ने कहा कि उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं से धान विक्रय करना आसान हुआ है। उन्होंने धान खरीदी की सुगम व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *