बलौदाबाजार : बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने गांव-गांव में उठी आवाज,पंचायतों ने लिया बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प…

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन तथा प्रभारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपक राय के नेतृत्व में जिला बाल सरक्षण इकाई एवं चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम द्वारा बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम पंचायत लटुआ, मोहतरा, चॉंदन, कोसमंदी, खैरताल, परसाभदेर, रवान, झोंका, गिन्दोला एवं छेरकापुर में विशेष ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों को जागरूक किया।

बाल विवाह की रोकथाम, कम उम्र में विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों की बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूक करते हुए इसे रोकने के लिए सामुहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया।

जनभागीदारी से बनेगा बाल विवाह मुक्त गांव

जिला बाल सरक्षण इकाई एवं चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम के माध्यम से ग्रामीणों को विवाह के लिए लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम उम्र में विवाह कराना कानूनन अपराध है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए लोगों से ऐसे मामलों की सूचना संबंधित विभाग एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने की अपील की गई।

विशेष ग्रामसभाओं में पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाडी एवं आशा कार्यकर्ताओं, स्वसहायता समूहों किशोर-किशोरियों तथा स्कूल-कॉलेज के प्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई। ग्रामीणों ने बाल विवाह नहीं करने और न ही अपने आसपास होने देने की सामूहिक शपथ ली। अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता तक सीमित न रहकर प्रत्येक गांव में जनभागीदारी के माध्यम से बाल विवाह के विरुद्ध मजबूत सामाजिक वातावरण तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *