तमिलनाडु में महिला अधिकारी से उत्पीड़न का आरोप, TVK विधायक के बाद अब DMK MLA के खिलाफ FIR दर्ज…

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में एक ही हफ्ते के भीतर किसी विधायक से जुड़ा इस तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने गुरुवार को ऋषिवंदियम से डीएमके विधायक वसंतम के. कार्तिकेयन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उन पर तमिलनाडु राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (टीएनएसआरएलएम) की एक महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप है। थियागदुरुगम पुलिस ने पीड़ित महिला अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर विधायक के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

जिला कलेक्ट्रेट परिसर में हुई थी घटना

टीओआई के अनुसार, यह कथित घटना 18 अक्टूबर को वीराचोझापुरम स्थित जिला कलेक्ट्रेट परिसर में परियोजना निदेशक के कार्यालय में हुई थी।

पुलिस ने सथानूर के साउथ स्ट्रीट निवासी विधायक कार्तिकेयन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य करना), धारा 132 (सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

एक हफ्ते में दूसरे विधायक पर गिरी गाज

कल्लाकुरिची से टीवीके विधायक सी. अरुण विग्नेश के खिलाफ मामला दर्ज होने के कुछ ही दिनों बाद सामने आया है। इससे पहले, जिले की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी की शिकायत पर कल्लाकुरिची की ऑल-वुमन पुलिस ने यौन उत्पीड़न के एक अलग मामले में विधायक विग्नेश के खिलाफ भी केस दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *