राजस्थान में नागौर के टुंकलिया गांव की नव निर्वाचित सरपंच शैलू राजपुरोहित की मंगलवार को एयरगन के छर्रे लगने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि शैलू एयरगन साफ कर रही थीं। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दबने से छर्रे उनके सीने में जा लगे।
स्वजन उन्हें उपचार के लिए जोधपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। गोटन पुलिस थाना अधिकारी सुमन चौधरी ने बताया कि शैलू ने हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में 155 मतों से सरपंच का चुनाव जीता था।
नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने शैलू की गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि शैलू के स्वजन ने हत्या की आशंका को खारिज किया है।