मिस्र में भीषण सड़क हादसा: पेट्रोलियम पदार्थों से भरे टैंकर में पलटने के बाद लगी आग, 31 लोगों की मौत…

मिस्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पेट्रोलियम उत्पादों से भरा एक वाहन प्रमुख रिंग रोड पर पलटने के बाद आग की चपेट में आ गया।

यह हादसा ग्रेटर काहिरा को जोड़ने वाले रिंग रोड पर गीजा के अल-वर्राक इलाके में एक सुरंग के ऊपर हुआ।

यह मार्ग काहिरा, गीजा और कल्यूबिया प्रांतों को प्रमुख राजमार्गों से जोड़ता है। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

मिस्र में तेज रफ्तार, यातायात नियमों का कमजोर पालन और खराब सड़कें सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण माने जाते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में मिस्र सरकार ने यातायात का दबाव कम करने और तेजी से बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए नए राजमार्गों और पुलों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया है। हालांकि, इसके बावजूद देश में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *