अमेरिका में आव्रजन अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, वाशिंगटन एयरपोर्ट पर चीनी न्यूरोसाइंटिस्ट हिरासत में लिए गए…

प्रिंसटन यूनिवर्सिटी की एक चीनी न्यूरोसाइंस रिसर्चर को आव्रजन अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें वाशिंगटन से वापस जाने वाली एक फ्लाइट में चढ़ने की कोशिश के दौरान रोका गया। हवाई अड्डों पर संघीय एजेंसियों की कार्रवाई का यह एक और मामला है।

यूनिवर्सिटी में उनके सलाहकार कार्लोस ब्रोडी ने इंटरनेट मीडिया पर बताया कि प्रिंसटन में डॉक्टरेट की तीसरे साल की छात्रा, ईवा यी जी को गुरुवार को रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट के अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया।

वह देश की राजधानी में एक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद न्यू जर्सी वापस जाने की कोशिश कर रही थीं। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी का कहना है कि जी अपने वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी वहां रुकी हुई थीं और उनके पास अमेरिका में पढ़ाई करने की अनुमति नहीं थी।

यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट स्कूल के डीन, राडनी प्रीस्टली ने कहा, “ईवा को हिरासत में लिए जाने की खबर मेरे लिए और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी समुदाय के कई लोगों के लिए बहुत परेशान करने वाली है। हमें उम्मीद है कि ईवा जल्द ही प्रिंसटन में अपनी पढ़ाई फिर से शुरू कर सकेंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *