ट्रंप ने 548 मृत्युदंड प्राप्त कैदियों की सजा माफी पर जताई नाराजगी, कैलिफोर्निया के गवर्नर पर साधा निशाना…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समय) को कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम के उस फैसले की कड़ी आलोचना की, जिसके तहत उन्होंने मौत की सजा पाए 548 कैदियों को माफी दे दी।

इनमें बच्चों की हत्या के दोषी भी शामिल हैं। 59 वर्षीय न्यूसम को 2028 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवारों में से एक माना जा रहा है।

ट्रंप ने एक प्रेसिडेंशियल डायरेक्टिव की घोषणा की, जिसमें न्याय विभाग को निर्देश दिया है कि वे बच्चों के हत्यारों, दुष्कर्मियों और मानव तस्करों के लिए मौत की सजा की मांग करें।

राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि न्यूसम पीड़ितों और उनके परिवारों के बजाय दोषी अपराधियों के प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं। इन कैदियों में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है, जिसने अपने ही परिवार के नौ सदस्यों की हत्या कर दी थी।

इस बीच, न्यूसम ने राष्ट्रपति की क्षमादान देने की शक्ति में व्यापक सुधारों की मांग की है। उन्होंने ट्रंप पर आरोप लगाया है कि वे अपने अमीर सहयोगियों और राजनीतिक रूप से जुड़े लोगों को बचाने के लिए न्याय विभाग का इस्तेमाल कर रहे हैं।

साथ ही कहा कि ट्रंप प्रशासन के तहत क्षमादान देना एक तरह का कारोबार बन गया है। वहीं प्रेट्र के अनुसार, भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेता अजय जैन भुटोरिया ने कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम से मुलाकात की और उनसे 2028 में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *