चार गुना से अधिक बढ़ा चीनी उत्पादन, कीमत भी हो गई कम; एथेनॉल को लेकर सरकार के फैसले का दिखा असर…

भारत में में एथेनॉल बनाने के लिए चीनी के इस्तेमाल पर रोक का असर अब उत्पादन पर दिखाई देने लगा है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा की रिपोर्ट में शनिवार को बताया गया कि एथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2026-27 के पहले महीने में देश का चीनी उत्पादन चार गुना से अधिक बढ़कर 13 लाख मीट्रिक टन पहुंच गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस बार उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। चीनी वर्ष 2026-27 में उत्पादन 2.8 से 2.9 करोड़ मीट्रिक टन रह सकता है।

वहीं, घरेलू खपत करीब 2.83 करोड़ मीट्रिक टन रहने का अनुमान है। हालांकि, सीजन के अंत तक चीनी का भंडार घटकर 35 से 45 लाख मीट्रिक टन रह सकता है।

इस बीच नवंबर में देश में चीनी की औसत कीमत 54.7 रुपये प्रति किलो पहुंच गई, जो अक्टूबर में 51 रुपये थी। उत्तर प्रदेश में चीनी की कीमत 54.8 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।

वहीं, भारत के एथेनॉल ब्लेंडिंग के तहत 2025-26 में 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य हासिल किया गया। इस दौरान 1,089 करोड़ लीटर से अधिक एथेनाल की आपूर्ति हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *