बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेललाइन परियोजना अंतिम चरण में, चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू; 10 ट्रेनें रद्द…

बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन का काम अंतिम चरण पर पहुंच गया है। इस लाइन का अंतिम सेक्शन चांपा-नैला के बीच लाइन बिछ चुकी है। अब चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने की तैयारी है।

इसके अलावा नैला स्टेशन में ऑटो सिग्निलंग का काम होना है। इसे पूरा करने के लिए ही रेलवे ने छह दिसंबर से 10 ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है। वहीं ट्रेनें विलंब से छूटेंगी। व्हीं छह ट्रेनों को बीच में समाप्त किया जाएगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विधिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

इसी कड़ी में बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। यह अंतिम चरण पर है। यह रेल मार्ग देश के उत्तर एवं दक्षिण भारत को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण एवं व्यस्त रेल कॉरिडोर है।

इसके साथ ही इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से रेल मार्ग की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे बढ़ते यात्री एवं माल यातायात का बेहतर प्रबंधन संभव हो सकेगा तथा ट्रेनों के सुचारू एवं समयबद्ध परिचालन को भी गति मिलेगी। साथ ही इस परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने नॉन इंटरलाकिंग का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा।

बिलासपुर से छूटेगी छत्तीसगढ़ गोंडवाना व लिंक एक्सप्रेस

इन महत्वपूर्ण कार्य के चलते छह ट्रेनों का परिचालन बीच में समाप्त हो जाएगा। रेलवे के अनुसार 07 से 18 दिसंबर तक 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त और यहीं से रवाना होगी।

यह ट्रेन झारसुगुड़ा से बिलासपुर स्टेशन के मध्य रद रहेगी। इसी तरह 18237 कोरबा अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। कोरबा-बिलासपुर के मध्य यह नहीं चलेगी।

18518 विशाखापत्तनम-कोरखा लिक एक्स्प्रेस बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। बिलासपुर-कोरबा के मध्य परिचालन रद रहेगा। वहीं 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी।

इसी तरह 10 व 12 दिसंबर को 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद रहेगी। वहीं 12 व 14 दिसंबर को 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोडयाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से रवाना होगी।

वहीं यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 07 से 18 दिसंबर तक 18250/18249 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा-बिलासपुर के मध्य पैसेजर बनाकर चलाने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *